Breaking News

हिमाचल – HRTC बस में राहुल गांधी पर डिबेट, सुक्खू सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टर को भेजा नोटिस

“हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बस चालक और कंडक्टर को नोटिस जारी किया गया, क्योंकि बस में एक व्यक्ति राहुल गांधी से संबंधित वीडियो देख रहा था”

शिमला 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में एक व्यक्ति फोन पर वीडियो देख रहा था, जिसमें एक डिबेट चल रही थी। इस चर्चा में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद और अन्य लोगों के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव पर बातचीत हो रही थी।

आपको बता दें कि यह वीडियो एक व्यक्ति को बुरा लगा, और उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को 5 नवंबर को भेज दी। इसके बाद, सीएमओ ने शिकायत एचआरटीसी(HRTC) को भेजी, जिससे ड्राइवर और कंडक्टर से जवाब मांगा गया।

यह घटना शिमला के ढली सब-डिपो से संजौली रूट पर यात्रा कर रही एक एचआरटीसी बस में हुई। बस के अंदर एक व्यक्ति ने ऊंची आवाज में वीडियो चला रखा था, जिससे संजौली के नवबहार इलाके के निवासी सैम्युल प्रकाश को असुविधा हुई। उन्होंने इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की।

HRTC प्रबंधन ने ड्राइवर-कंडक्टर से क्या कहा

एचआरटीसी प्रबंधन ने इस पूरे मामले में 25 नवंबर को ड्राइवर-कंडक्टर को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। नोटिस में कहा गया था कि ड्राइवर-कंडक्टर ने यात्री को यह वीडियो चलाने से क्यों नहीं रोका, जबकि यह बताना आपका कर्तव्य है कि सरकारी वाहन में इस तरह के वीडियो चलाना प्रतिबंधित है।

फिलहाल इस मामले में पता चला है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने अपनी गलती से इनकार किया है। हालांकि इस संबंध में एचआरटीसी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

भाजपा ने कांग्रेस घेरा

दूसरी ओर, भाजपा ने पूरे मामले पर सरकार को घेरा है। पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि पहले जांच हुई कि समोसा किसने खाया और अब जांच हो रही है कि बस में राहुल गांधी का विरोध करने वाला ऑडियो किसने चलाया। पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार की भक्ति तक सीमित रह गई है, जबकि विकास ठप है और जनता त्रस्त है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

13 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

13 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

13 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

13 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

13 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

14 hours ago