Breaking News

उत्तर प्रदेश – डबल मर्डर से दहला बागपत, खूनी संघर्ष में जीजा – साले की गोली मारकर हत्या

“सांकेतिक चित्र”

“बागपत में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। ट्यूबवैल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने जीजा-साले की गोली मारकर हत्या कर दी”

बागपत 03/08/2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जीजा-साले की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई दो हत्याओं से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, बागपत के चांदीनगर इलाके के मंसूरपुर के जंगल में यह वारदात हुई। गाजियाबाद के मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा मंसूरपुर निवासी कवींद्र के पास गया था।

रात में इनके पास ट्यूबवैल पर खैला गांव के कई युवक थे। वहां विवाद होने पर खैला के युवकों ने कुलदीप और कवींद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कवींद्र को करीब 14 गोली लगी हैं और कुलदीप को 2-3 गोली लगी हैं। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मान रही कि आपसी संघर्ष में यह हत्याकांड हुआ है। मृतक का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

Santosh Kumar

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

20 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

20 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

20 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

21 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago