हमीरपुर – सरकारी बस का ब्रेक हुआ फेल, मकान से टकराई

“पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एचआरटीसी बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गई। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है”
हमीरपुर 01 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
“धैल से सुजानपुर आ रही एचआरटीसी बस का सुजानपुर टीहरा सड़क पर सुबह ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस मकान से टकरा गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गये।
उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। बस सुबह 7:10 बजे धैल से चलती है और सुजानपुर 9:00 बजे पहुंचती है। वहीं, सुजानपुर बस अड्डा से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हुआ। इस हादसे में मकान को नुकसान हुआ है। हालांकि यात्री सुरक्षित हैं।
मकान मालिक ने करीब 30 हजार के नुकसान का अनुमान जताया है। वहीं, पुलिस थाना सुजानपुर के थाना प्रभारी राकेश ने कहा कि एचआरटीसी बस की दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

4 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

15 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

15 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

16 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

22 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

22 hours ago