हिमाचल / मंडी समाचार – पुलघराट पर 87 पेटी अवैध शराब पकड़ाई

“मंडी शहर में आबकारी विभाग द्वारा 87 पेटी अवैध शराब की पकड़ी गई हैं। विभाग को सुंदरनगर से मंडी की ओर आ रही इस गाड़ी में अवैध शराब होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी”

गुप्त सूचना के आधार पर विभाग द्वारा मंडी के पुलघराट पर नाका लगाया गया और नाके के दौरान यह शराब पकड़ी गई है।

पूछताछ के दौरान टेम्पो चालक के पास न ही परमिट पाया गया और ना ही किसी प्रकार का पास था। विभाग द्वारा शराब की पेटियां जब्त करके सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया है।

वहीं पुलिस ने भी छीनबीन शुरू कर दी है। बता दें कि एचपी 66-71 36 नंबर टेम्पो से 87 पेटियां अवैध शराब की बरामद हुई हैं।

जिसमें 70 पेटियां देसी संतरा, 14 पेटियां रॉयल स्टैग और तीन पेटियां बीयर की शामिल है। विभाग द्वारा रात के समय इस गाड़ी को नाके के दौरान पकड़ा गया है।

मनोज डोगरा, उपायुक्त आबकारी विभाग ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब को पकडऩे के लिए विभाग का अभियान जारी है।

इस अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब की खरीद फरोख्त करने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है और नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

इसके साथ ही व्यापारियों को भी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.