जौनपुर – जंघई जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से 14 ट्रेने रहेंगी रद्द

लखनऊ 01 / 09 / 2024 (शब्द) मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर स्थित जौनपुर जिले के जंघई जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए तीन सितंबर से 22 सितंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। इस दौरान 74 ट्रेन जंघई से नहीं गुजरेगी। सिर्फ 8 ट्रेनों का ही इस मार्ग पर संचालन होगा।










