जम्मू / कश्मीर – बहनो ने भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों को बांधी राखियां, जवानों में दिखा खुशी का माहौल

“सामाजिक संगठन सीमा जनकल्याण समिति की महिलाओं ने भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों को बांधी राखियां,जवानों में दिखा खुशी का माहौल”

पूंछ 18 / 08 2024 ( शब्द )

देश भर में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

वहीं पुंछ जिले में सामाजिक संगठन सीमा जनकल्याण समिति की तरफ से रविवार को कृष्णा घाटी सेक्टर के पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों अर्थात फौजी भाइयों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया।

घरों से दूर अपनी बहनों से दूर सेना के जवानों की कलाईयों पर राखियां बांध कर उनकी आरती उतारी गई और मुंह मीठा करा कर अपने फौजी भाईयों की लम्बी आयु की प्रार्थना की।

इस अवसर पर फौजी भाईयों ने अपनी इन बहनों को उपहार देकर विदा किया।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.