सोलन – बद्दी के सुपर साइबर कॉप आरक्षी हेमंत कुमार साइबर बैज से सम्मानित

“हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला की ओर से बद्दी के साइबर सेल के तैनात आरक्षी हेमंत कुमार को साइबर बैज से सम्मानित किया गया”

बद्दी/सोलन 11 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

वर्ष 2023 के कार्यों का अवलोकन करने के बाद बद्दी के साइबर सेल में तैनात आरक्षी हेमंत कुमार को साइबर बैज से सम्मानित किया गया।

इस अवधि के दौरान आरक्षी हेमंत कुमार ने साइबर फ्राॅड, सूचना एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित अपराध और अन्य संगीन अपराधों के कई मामलों में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

आरक्षी हेमंत कुमार करीब 7 वर्ष से साइबर सेल में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें वर्ष 2019-2020 में डीजीपी डिस्क अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

दो दर्जन प्रशस्तिपत्र भी मिल चुके हैं। उधर, एसपी इल्मा अफरोज ने बधाई देते हुए कहा कि अन्य जवानों को भी हेमंत कुमार से सीख लेनी चाहिए।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.