मंडी – 9 पेटी अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

“सुंदरनगर के बरमाणा अलसू  फोरलेन सडक़ पर पुलिस चौकी डैहर के उपनिरीक्षक बृजलाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए एक कार से 9 पेटी अवैध शराब बरामद की है”

मंडी 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी डैहर के उप निरीक्षक बृजलाल शर्मा, मुख्य आरक्षी विनोद शर्मा, आरक्षी पवन और एचएचजी राधा ने शनिवार दोपहर बाद बरमाणा अलसू फोरलेन सडक़ पर नाकाबंदी करते हुए एक कार को जांच के लिए रोका तो उसमें 7 पेटी रॉयल स्टैग और 2 पेटी देसी शराब संतरा बरामद की।

कार में मौजूद शराब को लेकर सवार कोई भी परमिट नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने कार सवार व्यक्ति राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर जड़ोल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।