दुर्घटना की शिकार होने से बची साबरमती एक्सप्रेस 

“रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध रूप से रखे गए सामानों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। ख़लीलाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पड़ी एक लावारिश साइकिल से गोरखपुर से आ रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टकरा गयी”
 
संत कबीरनगर 07 / 10 / 2024 (शब्द)
 
लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़ी साइकिल देख ट्रेन की गति धीमी की, लेकिन रेल के इंजन में फंसी साइकिल को घसिटते हुए काफी दूर तक चली गई।
 
लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर किसी तरह से साइकिल को बाहर निकाला। साइकिल के इंजन में फंसने से कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन मामले पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सावधानी दिखाते हुए सतर्क रहे।
 
तक़रीबन 10 मिनट बाद ट्रैन अपने गंतव्य को रवाना हुई। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.