दिल्ली – आतिशी 21 सितंबर को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

“दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में 21 सितंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को एलजी वीके सक्सेना 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे”

नई दिल्ली 19 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके साथ आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह आम आदमी पार्टी की पहली महिला नेता हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले आतिशी ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

माना जा रहा है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे नेताओं को फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा दो नए विधायकों को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इनमें से एक दलित समुदाय से होगा।

मंगलवार को केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

जिसमें आतिशी मार्लेना का नाम केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.