जौनपुर समाचार – पीआरबी पुलिस व होमगार्ड से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार

“अर्गूपुर कला गांव में पीआरबी पुलिस व होमगार्ड को मनबढों द्वारा बंधक बनाकर असलहा छीनने, मोबाइल तोड़ने व मारपीट के फरार आरोपी को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है”
शाहगंज, 24/07/2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
बीते शनिवार की रात खेत की मेंड़ पर दवा के छिड़काव को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। शनिवार को अर्गूपुर कला गांव निवासी सभा बहादुर सिंह का पट्टीदार अजीत सिंह से खेत की मेड़ पर दवा छिड़काव को लेकर विवाद हो गया था।
पीआरबी पुलिस व होमगार्ड को मनबढ़ पट्टीदारों ने बंधक बनाकर सरकारी असलहा छीनकर मोबाइल तोड फोड़ किया था। एडीशनल एसपी बृजेश कुमार ने पहुंच कर मामले को शांत कराते हुए असलहा बरामद कर लिया था। पुलिस ने घायल पीआरबी जवान विनोद कुमार की तहरीर पर संबंध धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर साधना सिंह को गिरफ्तार किया था।
बुधवार सुबह मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने भागने की फिराक में खड़ा बीबीगंज बाजार स्थित बस स्टैंड से एक आरोपित अर्गूपुर कला गांव निवासी अमर उर्फ छोटू पुत्र राम कुमार को गिरफ्तार कर चालान संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया।











