जौनपुर / बक्शा – सफाई कर्मचारी संघ चुनाव के अध्यक्ष चुने गए रविन्द्र कुमार
“बक्शा ब्लॉक सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में बुधवार को रविन्द्र कुमार दूसरी बार भारी बहुमत से विजयी घोषित किये गए। ब्लॉक मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक हुए मतदान में कुल 167 सफाईकर्मियों में 164 लोगो ने मतदान किया गया”
बक्शा 19 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
तीन बजे के बाद हुई गिनती में अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार को 132 मत जबकि वीरेन्द्र सिंह को महज 32 लोगों ने मत दिया।
जबकि इसके पूर्व रमापति यादव मंत्री, राजकुमार सिंह कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सरोज मंत्री एवं सतेन्द्र कुमार संप्रेक्षक पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
सफाईकर्मीयों ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व जिला से पहुँचे चुनाव अधिकारियों ने विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया।











