उत्तर प्रदेश – जौनपुर सहित 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

 
“मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और बांदा समेत प्रदेश के 29 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है”
 
लखनऊ 16 / 09/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन बदली-बारिश के साथ तेज रफ्तार हवाओं के चलने का अनुमान लगाया है।
 
मौसम वैज्ञानिकों ने आज राजधानी लखनऊ में बदली के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
 
मंगलवार और बुधवार को मध्यम बारिश का अनुमान है। दोनों दिन राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है, हालांकि गुरुवार से कमी आ सकती है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.