पंचतत्व में विलीन हुए जुबिन गर्ग, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

“मशहूर गायक जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा भी सिंगर के अंत्योष्टि में रहे शामिल” 

गुवाहाटी 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगर स्कूबा डाइविंग करने गए थे, इसी दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनके असामयिक निधन से पूरे देश, विशेषकर असम में शोक व्याप्त है। जुबिन का पार्थिव शरीर हाल ही में असम लाया गया, जिसके बाद गुवाहाटी में उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में प्रशंसक उमड़े।

आज 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार असम के कमरकुची गांव, उत्तरी कैरोलिना में किया गया है। अंतिम संस्कार में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई है। पहले अंतिम संस्कार का निर्धारित समय 8 बजे रखा गया था, लेकिन अब अटॉप्सी के बाद इसे संपन्न किया गया।

फिर होगा पोस्टमार्टम

इस बीच जुबिन की मौत को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा ने गायक के दूसरे पोस्टमार्टम की घोषणा की है। यह पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में किया गया, जिसमें एम्स गुवाहाटी की एक विशेषज्ञ टीम भी शामिल रही।

मुख्यमंत्री के अनुसार, जुबिन के परिवार ने इस प्रक्रिया के लिए सहमति दी है। हिमंता बिस्वा शर्मा ने जानकारी दी कि सिंगापुर से प्राप्त मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत का कारण डूबना बताया गया है, जो पहले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मेल नहीं खाता। मूल कारण को समझने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम का निर्णय लिया गया है।

अंत्योष्टि से पहले ली गई पैरों की छाप

जुबिन गर्ग की मौत ने संगीत जगत और उनके प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचाया है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हैं। आज सिंगर को सम्मान देने के लिए उनके पैरों की छाप भी लिए गए। 

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago