राज्यों की खबरे

जौनपुर – मतदाता सूची में ‘जीरो एरर’: DM डॉ. दिनेश चंद्र का औचक निरीक्षण, सत्यापन में लापरवाही पर नापने के निर्देश

“भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (Special Summary Revision) की हकीकत परखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (DCC) का औचक निरीक्षण किया”

जौनपुर  | सुनील कुमार की रिपोर्ट The Politics Again ब्यूरो

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बाहरी जिलों में रह रहे मूल निवासियों पर फोकस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान उन मतदाताओं के सत्यापन के लिए चलाया जा रहा है, जो जिले के मूल निवासी हैं लेकिन वर्तमान में रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे जनपदों या राज्यों में रह रहे हैं।

आयोग के निर्देश पर ऐसे मतदाताओं के अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

ऑनलाइन सत्यापन पर जोर

निरीक्षण के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र ने काम की गति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों के पेंच भी कसे।

उन्होंने निर्देश दिया,

“जिन अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन माध्यम से संभव है, उन्हें मैनुअल प्रक्रिया में उलझाने के बजाय तत्काल ऑनलाइन सत्यापित किया जाए। इससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता भी बनी रहेगी।”

कई विभागों की फौज तैनात

इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सत्यापन कार्य में माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत और तहसील स्तर के कर्मचारियों को लगाया गया है। ये टीमें प्राप्त आवेदनों और प्रमाण पत्रों की क्रॉस-चेकिंग कर रही हैं।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्य को समय सीमा (Time-bound) के भीतर और मानकों के अनुरूप पूरा करना होगा। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

19 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

19 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

19 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

20 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago