जफराबाद: बूथ संख्या 161 पर गूंजी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, धनेजा में एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ता

“जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 161 (धनेजा) पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया”

जफराबाद/जौनपुर  | The Politics Again . जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पीएम मोदी के विचारों को तन्मयता से सुना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

दिग्गजों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में सिरकोनी मंडल के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश चौबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

इस अवसर पर जफराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का पुनः संचार होता है, एवं सम्पूर्ण राष्ट्र की एकजुटता और भारतीय संस्कृति की विविधता का भी बोध होता है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धर्मराज सिंह और श्री संत कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

ग्राम प्रधान धनेजा श्री सुनील कुमार निषाद और पूर्व ग्राम प्रधान (तनेजा/धनेजा) श्री पूर्णमासी सोनकर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इनकी रही विशेष मौजूदगी:

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान गोपीपुर श्री मनोज कुमार सिंह, श्री परमानंद चौबे, श्री राजेश सिंह, श्री संतोष प्रजापति, श्री चंद्र प्रकाश चौबे और श्री विपिन सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मित्र उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.