UP Budget Session Date 2026

Yogi Cabinet Decisions: यूपी में 15 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज, पुरानी बिल्डिंग गिराकर बनेंगे अपार्टमेंट; योगी कैबिनेट के 32 बड़े फैसले

“नौकरी, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और पुनर्वास… योगी सरकार ने खोला फैसलों का पिटारा। सीएम फेलो को मिलेगा वेटेज, जेवर एयरपोर्ट का विस्तार और 1 फरवरी से बजट सत्र की हलचल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट”

[लखनऊ] — The Politics Again ब्यूरो: शिहान संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की राजनीति और विकास की दिशा में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक साथ 32 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

इस ‘सुपर-30’ बैठक में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से लेकर किसानों और विस्थापितों तक, हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।

कर्मचारियों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान

सरकार ने शिक्षा विभाग के 15 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब वे सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इस पर सरकार 448 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

  • युवाओं के लिए: ‘सीएम फेलो’ (CM Fellow) के रूप में काम करने वाले युवाओं को अब सरकारी भर्तियों (UPPSC/UPSSSC) में उम्र सीमा में छूट और अतिरिक्त अंक (Weightage) मिलेंगे।

  • नई भर्तियां: परिवहन विभाग में 351 सहायक मोटरयान निरीक्षकों की भर्ती होगी। साथ ही गोरखपुर, बुंदेलखंड और अयोध्या में नए परिवहन जोन बनाए जाएंगे।

शहरी विकास: अब बदल जाएगी शहरों की सूरत

अगर आप पुराने जर्जर मकान में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सरकार ने ‘शहरी पुनर्विकास नीति-2026’ को मंजूरी दे दी है।

  • अब 25 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग या बंद पड़ी फैक्ट्रियों को गिराकर वहां अपार्टमेंट या हाउसिंग सोसाइटी बनाई जा सकेगी। इसके लिए कम से कम 2000 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए।

  • विज्ञान पार्क: छात्रों के लिए बरेली और मुरादाबाद में अत्याधुनिक नक्षत्रशाला (Planetarium) और विज्ञान पार्क बनेंगे।

मानवीय पहल: विस्थापितों को मिली छत

कैबिनेट ने दो दिल जीतने वाले फैसले लिए हैं:

  • बंगाली हिंदू परिवार: 1970 के दशक में पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से आए 99 हिंदू परिवार, जो मेरठ में रह रहे थे, उन्हें अब कानपुर देहात में जमीन और पट्टा देकर स्थायी रूप से बसाया जाएगा।

  • बहराइच के पीड़ित: बाढ़ प्रभावित 136 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाकर पक्के मकान दिए जाएंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग

  • जेवर एयरपोर्ट: एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3913 करोड़ रुपये से 7 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा।

  • टेक्सटाइल पार्क: लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर बन रहे ‘पीएम मित्र पार्क’ में पानी की सप्लाई के लिए 458 करोड़ रुपये मंजूर।

  • सड़कें: वाराणसी-चंदौली और देवरिया-कसया मार्ग का चौड़ीकरण होगा, जिससे बिहार और नेपाल जाना आसान हो जाएगा।

  • राहत: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर रोड टैक्स में 100% छूट जारी रहेगी।

राजनीतिक हलचल

  • यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे।

  • बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.