विश्व रेडियो दिवस 2026: PM मोदी ने दी बधाई, 22 फरवरी को होगी 'मन की बात' | Mann Ki Baat Update
“आज ‘विश्व रेडियो दिवस’ (World Radio Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सदाबहार माध्यम की ताकत को सलाम किया है”
नई दिल्ली : THE POLITICS AGAIN : संतोष सेठ की रिपोर्ट
डिजिटल दौर में भी रेडियो की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह दूरदराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक, हर भारतीय की ‘विश्वसनीय आवाज’ बना हुआ है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे मीडिया का जश्न मनाने का दिन है जो भौगोलिक सीमाओं से परे है।
वर्षों से, रेडियो ने न केवल समय पर जानकारी पहुंचाई है, बल्कि नई प्रतिभाओं को निखारने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई है।”
उन्होंने रेडियो जगत से जुड़े सभी लोगों—प्रस्तोताओं, तकनीशियनों और श्रोताओं—के प्रयासों की सराहना की।
पीएम मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जिक्र करते हुए रेडियो की सामाजिक शक्ति को याद किया।
उन्होंने कहा, “मन की बात के माध्यम से मैंने प्रत्यक्ष अनुभव किया है कि कैसे रेडियो लोगों की सामाजिक शक्ति (Social Power) को उजागर कर सकता है और एक जन-आंदोलन खड़ा कर सकता है।”
इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को एक खास अपडेट भी दिया। इस महीने का ‘मन की बात’ कार्यक्रम रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रसारित होगा।
उन्होंने लोगों से इस एपिसोड के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करने की अपील की है। आप नमो ऐप (NaMo App) या मायगव (MyGov) पोर्टल पर अपने विचार भेज सकते हैं।
वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पानी के टैंक में दम घुटने से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत,…
यूपी के शिक्षामित्रों के लिए दिवाली का तोहफा: मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18…
आगरा में नवविवाहिता से खौफनाक मांग: पति ने रखी गंदी शर्त, कंपनी का सीक्रेट डाटा…
फिरोजाबाद में खूनी खेल: पत्नी को प्रेमी के साथ शराब पीते देख कॉलेज संचालक पति…
चुनाव आयोग पर संग्राम: हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका, पवन खेड़ा की चेतावनी- 'मोदी-शाह को नींद…
चुनाव आयोग के बाहर भारी बवाल: राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता हिरासत…