अर्धनग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

“शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के घरवालों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है”

तेजीबाज़ार 22 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

महिला के सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वारदात का आरोप पड़ोसी पर लगाया जा रहा है। 

स्थानीय संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रशेन निषाद की पत्नी सुभद्रा (40) गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी तोड़ने गई थी।

जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन जंगल में जाकर उसकी तलाश करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के साथ महिला की तलाश में जुट गई। 

इस बीच सूखी लकड़ी के ढेर के पास जंगल में खून का निशान मिला। जिससे परिवार वाले हत्या की आशंका जताने लगे। रात भर बेचैनी के साथ खोजबीन करते रहे।

सुबह जहां खून का निशान मिला था, उससे 50 मीटर दूर सरपत के झुरमुट के पास महिला का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago