Breaking News

500 साल पहले जो बाबर ने किया, बांग्लादेश और संभल में आज वही हो रहा है – सीएम योगी

“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुई हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। अयोध्या में जनता से बात करते हुए योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो हिंसा का जिक्र किया”

अयोध्या 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उन्होंने इसे संभल के मामले से जोड़ते हुए कहा कि 500 साल पहले जो बाबर ने किया, बांग्लादेश और संभल में आज वही हो रहा है। तीनों मामलों की प्रकृति, तीनों के DNA एक जैसे हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ संभल में हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक भी उपद्रवी नहीं बचना चाहिए।

जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। अबतक संभल हिंसा के 34 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है वहीं 400 उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

अतिक्रमण के मामले पर क्या बोले?

योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण के मुद्दे पर कहा कि हर किसी को यह समझना चाहिए कि सड़क सभी के लिए है। निर्माण सामग्री रखने, निजी वाहन खड़ा करने, दुकान बनाने आदि के लिए सार्वजनिक स्थल का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।

क्या है संभल का विवाद ?

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर एक वकील ने स्थानीय अदालत में दावा किया था कि यह मस्जिद पहले मंदिर हुआ करती थी। मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। इस वजह से उस जमीन पर हिंदू पक्ष का अधिकार है। स्थानीय अदालत ने सर्वे की अनुमति दे दी।

सर्वे के दूसरे दिन जब टीम के लोग मस्जिद पहुंचे तो भीड़ नारेबाजी करने लगी। ऐसे में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के झड़प हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से संभल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

वहीं, बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अल्पसंख्यकों पर जमकर अत्याचार हो रहे हैं। हिंदू समुदाय के लोगों के साथ भी हिंसा हो रही है। इस मामले पर कई चिंता जाहिर कर चुके हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

11 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

11 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

12 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

12 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

16 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

16 hours ago