Breaking News

पश्चिम बंगाल : हावड़ा में TMC नेता की गोली मारकर हत्या

“पश्चिम बंगाल के हावड़ा में अज्ञात हमलावरों ने एक टीएमसी ग्राम पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके सहयोगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया” 

हावड़ा 28 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ग्राम पंचायत सदस्य देबोब्रत मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, ये वारदात गुरुवार देर रात में हुई। इस हमले में मंडल का साथी अनुपम राणा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, देबोब्रत मंडल, जिन्हें इलाके में बाबू मंडल के नाम से जाना जाता था, रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी निश्चिंदा-बुरो शिबतला इलाके में दो बाइक सवार बदमाश उनके करीब आए और उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं।

हमले में टीएमसी नेता की कमर और कंधे में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसी दौरान उनके साथी अनुपम ने हमलावरों का विरोध करने की कोशिश की, जिस पर उन्हें भी गोली मार दी गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत बेलूर स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मंडल को गंभीर स्थिति में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, अनुपम को हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही हावड़ा पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हमले में कम से कम पांच राउंड गोली चलने की बात सामने आई है।

घटना के बाद टीएमसी के कई नेता, जिनमें जिला अध्यक्ष और विधायक गौतम चौधरी, विधायक कल्याण घोष और युवा तृणमूल नेता नूरज मोल्ला शामिल हैं, अस्पताल पहुंचे और मामले की जल्द जांच और गिरफ्तारी की मांग की। 

Santosh SETH

Recent Posts

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

2 minutes ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

12 minutes ago

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं का भंडाफोड़, FDA ने 16 लाइसेंस किए रद्द

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, कर्नाटक FDA ने 16…

21 minutes ago

ओडिशा: अंतिम मतदाता सूची जारी, राज्य में 3.16 करोड़ मतदाता

ओडिशा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 3.16 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, 58 लाख…

29 minutes ago

दलित वोटबैंक पर सपा की नजर, BJP का 400 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक

यूपी चुनाव: 21% दलित वोटबैंक पर सपा की नजर, अखिलेश के 'नीले दांव' के खिलाफ…

36 minutes ago

जौनपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…

9 hours ago