पश्चिम बंगाल : रेलवे स्टेशन की फोटो और वीडियो बनाने पर सख्त मनाही

“रेलवे स्टेशन की फोटो और वीडियो बनाने पर सख्त मनाही की गई है। रेलवे के अधिकारियों ने सुरक्षा अलर्ट के साथ ही स्टेशनों की निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है”

कोलकाता 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पूर्वी रेलवे ने सभी ‘ब्लॉगर’ और ‘यूट्यूबर’ से खास आग्रह किया है। पूर्वी रेलवे ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले स्टेशनों की ना तो विस्तृत फोटो खींचे और ना ही इनके वीडियो बनाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी निगरानी बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी महत्वपूर्ण स्टेशनों की विस्तृत तस्वीरें नहीं ले सके। 

पूर्वी रेलवे के अधिकारियों की यह अपील हरियाणा की यूट्यूबर जासूस ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इसके बाद से अब रेलवे के अधिकारी जासूसी को लेकर डरे हुए हैं।

स्टेशन परिसर की तस्वीरें और वीडियो लेने पर लागू है प्रतिबंध

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की तस्वीरें या वीडियो लेने पर प्रतिबंध लागू हैं। अब हमने देशभर में उभरती स्थितियों और सुरक्षा अलर्ट के साथ निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।’ 

रेलवे अधिकारी ने कहा कि कुछ ब्लॉगर या यूट्यूबर रेलवे स्टेशनों के ‘वीडियो ब्लॉग’ बनाने की कोशिश करते हैं, जो बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्शन और मंडलों में प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन कुछ लोग दिशा निर्देशों का पालन नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारा सभी ब्लॉगर और यूट्यूबर से अनुरोध है कि वे अब ऐसी गतिविधियां न करें। सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए यह पाबंदी जरूरी थी।’ 

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

11 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

12 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

12 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

12 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

16 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

16 hours ago