सोलन/झाड़माजरी : ट्रांसफर पर कामगारों की टूल-डाउन स्ट्राइक

“बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी स्थित फॉयल पेपर लेबलिंग यूनिट में मंगलवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब कंपनी द्वारा कुछ कर्मचारियों को ट्रांसफर किए जाने के विरोध में कामगारों ने टूल डाउन स्ट्राइक कर दी”

झाड़माजरी 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कर्मचारियों का आरोप है कि जब उन्होंने अन्य राज्यों में तबादले को मानने से इनकार किया तो कंपनी ने उनके लिए गेट ही बंद कर दिया। यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार 15 कामगारों को बिना पूर्व सूचना अन्य राज्यों में स्थानांतरित किया गया। जब उन्होंने स्थानांतरण को अस्वीकार किया, तो उन्हें प्लांट के गेट से ही प्रवेश नहीं दिया गया।

इससे आहत होकर कामगारों ने मंगलवार को टूल डाउन स्ट्राइक का रास्ता अपनाया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कंपनी जान-बूझकर लंबे समय से कार्यरत स्थायी श्रमिकों को दूरस्थ यूनिट्स में ट्रांसफर कर रही है, ताकि स्थानीय श्रमिकों का दबाव तोड़ा जा सके।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे न सिर्फ श्रमिकों का मनोबल टूट रहा है, बल्कि उनके परिवारों पर भी सामाजिक व आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। यूनियन नेताओं का कहना है कि प्रबंधन को बातचीत का प्रस्ताव भी दिया गया थाए लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उसे ठुकरा दिया।

इस रवैये से कर्मचारियों में नाराजगी गहराती जा रही है और उन्होंने पहले दिन चेतावनी स्वरूप टूल डाउन किया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो संघर्ष को और उग्र किया जाएगा। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने मंगलवार को एक नोटिस जारी कर कहा है कि अनुशासनहीनता के चलते बिना अनुमति लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित चल रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।

प्रबंधन ने इसे औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 और औद्योगिक संबंध संहिता 2020 का उल्लंघन बताया है। नोटिस के अनुसार कुछ कर्मचारी बीते 14 दिनों से बिना पूर्व सूचना कार्यस्थल से अनुपस्थित हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

1 minute ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

11 minutes ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

12 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

12 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

13 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

13 hours ago