Breaking News

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा, R.N. रवि नए गवर्नर

“बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा, R.N. रवि होंगे नए गवर्नर; ममता ने केंद्र पर साधा निशाना “

कोलकाता : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला है।

राज्य के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में दिल्ली में मौजूद डॉ. बोस ने अपना इस्तीफा सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।

चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा किए जाने की संभावना है, ऐसे में राज्यपाल के इस अचानक इस्तीफे ने सियासी सरगर्मी को काफी तेज कर दिया है।

सीएम ममता बनर्जी ने जताई हैरानी, लगाए गंभीर आरोप

राज्यपाल के इस्तीफे की खबर आते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस फैसले को चौंकाने वाला बताया है।

ममता ने लिखा, “पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफ़े की अचानक आई खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं। मुझे इसके पीछे की वजहें नहीं पता हैं।”

हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “मौजूदा हालात को देखते हुए, मुझे हैरानी नहीं होगी अगर आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से ठीक पहले गवर्नर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कुछ राजनीतिक फायदे के लिए दबाव डाला हो।”

आर.एन. रवि होंगे नए गवर्नर, बिना सलाह नियुक्ति पर भड़कीं ममता

इसी बीच यह भी साफ हो गया है कि आर.एन. रवि पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे। ममता बनर्जी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें इस फैसले की जानकारी दी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस नियुक्ति प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि तय रिवाजों के मुताबिक उनसे इस बारे में कोई सलाह नहीं ली गई।

ममता ने केंद्र पर हमलावर होते हुए लिखा, “ऐसे काम भारत के संविधान की भावना को कमज़ोर करते हैं और हमारे फ़ेडरल स्ट्रक्चर (संघीय ढांचे) की बुनियाद पर ही हमला करते हैं।

केंद्र को कोऑपरेटिव फ़ेडरलिज़्म के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफ़ा फ़ैसले लेने से बचना चाहिए।”

कौन हैं डॉ. सी.वी. आनंद बोस?

केरल के कोट्टायम के रहने वाले सी.वी. आनंद बोस 1977 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 23 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

पिछले लगभग साढ़े तीन साल के उनके कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार और राजभवन के बीच कई मौकों पर तनातनी देखने को मिली थी।

Santosh SETH

Recent Posts

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

37 minutes ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

49 minutes ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

4 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

4 hours ago

अपनी सरकार पर क्यों भड़के चिराग पासवान, क्या है यूपी 2027 कनेक्शन?

"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…

4 hours ago

लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार

"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…

5 hours ago