“पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मामलों (एक्टिव मामलों) की संख्या 693 है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी”
कोलकाता 08 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में शनिवार से सामने आए मामले शामिल हैं और इस अवधि के दौरान बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई। इसने कहा कि नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 मरीज ठीक भी हुए हैं।
इसके साथ ही राज्य में वर्तमान में उपचाराधीन मामलों की संख्या 693 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में स्थिति नियंत्रण में है। इन मामलों में मरीजों को हल्के लक्षण हैं।’’
देश में कोरोना के कितने मामले?
देश में सक्रिय कोरोना के मामलों की संख्या 6,133 हो गई है। पिछले 24 घंटों के अंदर 6 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के के अनुसार, केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। केरल में 24 घंटों में 144 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,950 हो गई है। यह देश के कुल मामलों का लगभग आधा है।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…