Breaking News

मौसम : बंगाल की खाड़ी से आज उठेगा चक्रवाती तूफान मोंथा

“आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 26 अक्तूबर तक अति कम दबाव और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा”

नई दिल्ली 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके बाद यह 28 अक्तूबर को गंभीर चक्रवात के रूप में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब तेजी से मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में यह चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप ले लेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 26 अक्तूबर तक अति कम दबाव और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

इसके बाद यह 28 अक्तूबर को गंभीर चक्रवात के रूप में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान 28 अक्तूबर की शाम या रात में तट से टकरा सकता है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक आपात बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

मोंथा चक्रवात का असर 26 से 29 अक्तूबर तक

मुख्यमंत्री ने कहा, मोंथा चक्रवात का असर 26 से 29 अक्तूबर तक राज्य में दिखाई देगा। विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और सभी अधिकारियों को चौकन्ना रहना होगा।

उन्होंने बताया कि तूफान का प्रभाव श्रीकाकुलम से लेकर तिरुपति तक हो सकता है और कई इलाकों में 100 मिलीमीटर तक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोग

नायडू ने निर्देश दिया कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और जरूरत पड़ने पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की जाए।

उन्होंने सभी जिलों को बांधों में जलस्तर की निगरानी करने, वैज्ञानिक तरीके से पानी छोड़ने और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों को सतर्क मोड में रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने सड़कों, ऊर्जा, सिंचाई, नगर विकास और पंचायत राज विभागों को भी तैयार रहने का आदेश दिया, ताकि जल, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और जरूरी सेवाएं बाधित न हों।

कल से बंगाल के दक्षिणी जिलों में होगी तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके असर से 27 अक्तूबर से पश्चिम बंगाल के तटीय और दक्षिणी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, पूरबा (पूर्व) और पश्चिम (पश्चिम) मिदनापुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

28 अक्तूबर को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि इन तटीय जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर तक) हो सकती है।

29 अक्तूबर को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, झारग्राम, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, साथ ही कोलकाता और हावड़ा में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ गरज-चमक वाले बादल छाने की संभावना है।

Santosh SETH

Recent Posts

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

4 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

4 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

5 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

5 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

5 hours ago

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं का भंडाफोड़, FDA ने 16 लाइसेंस किए रद्द

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, कर्नाटक FDA ने 16…

5 hours ago