Politics

उत्तर प्रदेश : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी

“शहरी क्षेत्रों के विस्तार के चलते 644 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म हो गए हैं। 501 ग्राम पंचायतें और करीब 1,700 ग्राम पंचायत वार्ड भी कम हुए हैं”

लखनऊ 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शहरी क्षेत्रों के विस्तार के चलते 644 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म हो गए हैं। 501 ग्राम पंचायतें और करीब 1,700 ग्राम पंचायत वार्ड भी कम हुए हैं।

नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद और नगर निगम के सृजन व सीमा विस्तार के कारण प्रदेश के 42 जिले प्रभावित हुए हैं। इसलिए पंचायतीराज विभाग ने इन जिलों में आंशिक परिसीमन करवाया।

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इन जिलों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का नए सिरे से सीमांकन का काम पूरा हो चुका है। प्रदेश स्तर पर इसका डाटा भी करीब-करीब तैयार कर लिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2026 में

वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जहां क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 75,844 थी, जो अब घटकर 75,200 रह गई है। इसी तरह से जिला पंचायत वार्डों की संख्या भी 3,030 से 3,015 पर आ गई है। वर्ष 2021 के चुनाव में 58,195 ग्राम पंचायतें थीं, जो अब घटकर 57,694 रह गई हैं।

कुल 512 ग्राम पंचायतें समाप्त हुई हैं, जबकि 11 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। बता दें कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के निर्वाचन का कार्यकाल अगले साल क्रमशः 26 मई, 19 जुलाई और 11 जुलाई को समाप्त हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2026 में होंगे।

42 जिले प्रभावित

अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, मथुरा, मऊ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव आदि।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

4 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

4 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

4 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

4 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

4 hours ago