Breaking News

मौसम अलर्ट – 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 99 ट्रेनें रद्द

“मौसम विभाग (IMD) ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में अतिवृष्टि के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर जानकारी ली”

नई दिल्ली 02 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं।

इससे पहले आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। तेलंगाना में नौ लोगों की मौत हो गई।

समुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेल पटरी बह गई। इसके चलते दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी ट्रेनें बंद कर दी गई हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे ने 99 ट्रेनें रद्द कीं और 54 के मार्ग बदले। राज्य के सभी प्राथमिक स्कूल आज बंद रहेंगे।

वहीं, संभावित बाढ़ को देखते हुए आंध्र प्रदेश के पांच जिलों के 294 गांवों से 17,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। साथ ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 600 लोगों को बचाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से बात की और उनके राज्यों में बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात की जानकारी ली। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

गुजरात के लिए अंतर-मंत्रालयी टीम गठित  

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी टीम का गठन किया है।

इसके प्रमुख राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक हैं। टीम जल्द ही राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी।

बारिश और बाढ़ प्रभावित देवभूमि द्वारका में राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात एनडीआरएफ की छठी बटालियन के इंस्पेक्टर राजेश कुमार महलावत ने बताया कि वडोदरा में भारी बारिश हो रही है।

30 अगस्त को एक होमगार्ड जवान बह गया था और तलाश जारी थी। एनडीआरएफ जवानों ने उसका शव निकाल लिया है। मृतक जवान की उम्र करीब 34 साल थी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ के हालात की समीक्षा की और एहतियाती कदम उठाने के साथ फंसे लोगों को हर तरह की मदद करने के आदेश दिए हैं।

राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने कहा कि जलभराव वाले इलाके से निकाले जाने वाले लोगों के लिए एनटीआर, कृष्णा, बपटला, गुंटूर और पलनाडु जिले में 107 पुनर्वास केंद्र बनाए गए हैं।

अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, मध्य प्रदेश और गुजरात में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों से लोगों को सुरिक्षत जगह पहुंचाया जा रहा है।

99 ट्रेनें रद्द, 54 के मार्ग बदले

दक्षिण मध्य रेलवे ने रविवार को कुल 99 ट्रेनें रद्द की और 54 के मार्ग बदले। जिन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं उनमें दानापुर-बंगलूरू, निजामुद्दीन-कन्याकुमारी,  सीएसटी मुंबई-भुवनेश्वर और तांबरम-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल हैं। तेलंगाना में सोमवार को सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर

हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मानसून ने कहर बरपाया है। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, इस मानसून सीजन में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं।

बारिश के कारण होने वाली अन्य घटनाओं में भी कुल 271 लोगों की जान चली गई है, जबकि 423 लोग घायल हुए हैं। बादल फटने और बाढ़ के 51 हादसे हुए हैं।

इसके अलावा बड़े भूस्खलन की 40 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रदेश में 1,265 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। बारिश के कारण 176 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और 483 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 14 पुल पूरी तरह बह गए हैं और 13 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर दरक रही पहाड़ी

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र दूसरा सिरोहबगड़ बनता जा रहा है। यहां 40 मीटर हिस्से में चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरक रही, जिससे बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

23 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

23 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

23 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

23 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

23 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago