बहराइच – नहीं रुक रहा आदमखोर भेड़िये का हमला, 2 साल की मासूम को बनाया निशाना, बुजुर्ग महिला को किया घायल

“सांकेतिक चित्र “

“बहराइच में आदमखोर भेड़िए का हमला जारी हैं। तजा मामले में रविवार देर रात उसने एक साल दो साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया”

बहराइच 02 / 09 / 2024 निज संवाददाता 

हरदी थाना क्षेत्र में खूनी भेड़िये ने रविवार की रात फिर खूनी खेल खेला। ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नववन गरेथी में मां के साथ कमरे में सो रही अंजली (2) पर भोर पहर लगभग 4 बजे हमला किया।

भेड़िया मां मीनू के साथ लेटी अंजली को दबोच कर गन्ने की ओर भागा। शोर सुनकर मां मीनू की आंख खुली और उसने शोर मचाते हुए पीछा किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भेड़िया भाग गया।

सूचना पर पहुंची वन टीम ने ड्रोन कैमरे से तलाश शुरू की तो गांव से एक किमी की दूरी पर बालिका का शव पड़ा मिला। शव दिखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

बुजुर्ग महिला को किया गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कालेज रेफर

भेड़िया ने हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबिगहा निवासी कमला( 60)  पर भी हमला किया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर के अंदर आंगन मे लेटी कमला पर हमले से वो चीख पड़ी।

चीख सुन पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

भेड़िये ने हमला कर बच्चे समेत दो को घायल किया

हरदी थाना क्षेत्र में भेड़ियों के ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार की रात भी भेड़िये ने मां के साथ लेटे पारस (7) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल पारस को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहीं, भेड़िये ने रविवार तड़के कुन्नू लाल (55) पर भी हमला किया। परिजनों के आ जाने से कुन्नू की जान बची। कुन्नू को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमले की सूचना पर डीएफओ, एसडीएम, सीओ समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे और पड़ताल की। हमले के बाद एक बार फिर दहशत बढ़ गई है।

भेड़िये अब तक दस लोगों की जान ले चुके हैं और 31 लोगों को घायल कर चुके हैं। वहीं वन विभाग चार भेड़ियों को पकड़ चुका है।

हरदी की ग्राम पंचायत मैकूपुरवा के मजरा दरैहिया निवासी कुन्नू लाल (55) रविवार तड़के लगभग चार बजे उठे और आंगन में बैठे थे।

इसी दौरान उनपर भेड़िये ने पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कुन्नू चीख पड़े और भेड़िये को दोनों हाथों से दबोच कर बचाव का प्रयास किया। शोर सुन उनके भाई व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

इसके बाद भेड़िया उन्हें छोड़कर भाग गया। हमले में गले व सिर पर गंभीर चोट आने पर परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी महसी पहुंचाया और घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी।

डीएफओ अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम अखिलेश सिंह, नायब तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, सीओ रूपेंद्र गौड़ आदि मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए तलाश तेज करवाई।

मंडलायुक्त ने किया था दौरा

मंडलायुक्त शशि भूषण लाल भी शनिवार की रात भेड़िया प्रभावित गांव पहुंचे। उन्होंने भेड़िया प्रभावित गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से जानकारी ली।

साथ ही अधिकारियों से भेड़िया पकड़ने के लिए जारी कवायद के बारे में जाना और खुद भी ड्रोन से निगरानी की। इस दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह भी मौजूद रहीं।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

23 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

23 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

23 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

24 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

24 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago