जौनपुर – पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को लगी गोली, गिरफ्तार

“शनिवार देर रात्रि जिले के तीन थानों की पुलिस टीम से पशु तस्करों की सरपतहां थाना के पटैला में शनिवार की रात मुठभेड़ हो गई”

जौनपुर 02 / 09 / 2024 वरुण यादव के साथ मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों पशु तस्करों के पैर में गोली लगी, इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके पास से तीन देसी तमंचे, दो खोखा, एक मिस कारतूस व एक कारतूस, एक पिकअप, चार गोवंश और एक हजार रुपये बरामद हुआ।

तीनों अभियुक्तों को घायल अवस्था में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलने पर सरपतहां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन और वांछित अभियुक्तों की तलाश में सरपतहां मोड़ पर मौजूद थे।

पुलिस को खबर मिली कि एक पिकअप पर गोवंश लादकर कुछ गो तस्कर गोवध के लिए सूरापुर सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे हैं। इसी रास्ते से शाहगंज जाएंगे। इनके पास अवैध असलहा और कारतूस भी है।

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस सड़क के दोनों किनारों पर घेराबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद चार पहिया वाहन तेजी से सूरापुर की तरफ से आती हुई दिखी।

पुलिस टीम ने जब टाॅर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो जहां पिकअप चालक पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया वहीं दूसरी ओर पिकअप सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पिकअप चालक वाहन को पट्टीनरेंद्रदपुर की तरफ लेकर भागने लगा। पशुतस्करों के संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष शाहगंज रोहित मिश्रा और जौनपुर कंट्रोल रुम को सूचना दी।

पट्टीनरेंद्रपुर की तरफ भाग रहे पिकअप चालक का पीछा थानाध्यक्ष सरपतहां ने शुरू किया। पटैला मोड़ पर पहुंचते ही पिकअप को थानाध्यक्ष शाहगंज व थानाध्यक्ष खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम ने घेर लिया।

चारों ओर से अपने को घिरा देखकर पशुतस्कर पटैला की तरफ भागने लगे। पशुतस्करों ने पुलिस टीम को निशाना बना कर फायरिंग कर दी, आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने फायरिंग तीनों घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

22 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

22 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

22 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

22 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

23 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago