Politics

बिहार चुनाव : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, कल 22 जिलों में वोटिंग

“बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इन सीटों पर वोटिंग 11 नवंबर को होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है या फिर अंतिम चरण में हैं’

पटना 10 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की है। बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 45339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4003 अति संवेदनशील बूथ घोषित हैं। यहां पर चार बजे तक मतदान होगा।

दूसरे चरण के मतदान में 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इनमें 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंडर हैं। वहीं तीन करोड़ 70 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। एक करोड़ 95 लाख पुरुष वोटर हैं।

एक करोड़ 74 लाख महिला वोटर हैं। चार लाख चार हजार दिव्यांग वोटर हैं। 63373 सर्विस वोटर हैं। 943 थर्ड जेंडर हैं। 43 एनआरआई हैं। वहीं18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है।

वहीं प्रचार के अंतिम दिन बगहा के वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा देखा गया। अंतिम दिन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास किया।

इसी कड़ी में एनडीए उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह, गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री आस्था सिंह ने रोड शो किए।

इन विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे तक मतदान

कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे मतदान होगा।

वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

12 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

12 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

15 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

15 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

17 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

17 hours ago