Uttar Pradesh

वाराणसी क्राइम: छात्रा का अपहरण कर रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

वाराणसी में हैवानियत: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर रेप, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल ; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक पड़ोसी गांव के युवक ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ न सिर्फ हैवानियत की, बल्कि असलहे के दम पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले इस गंभीर मामले में टालमटोल की, लेकिन जब मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर गरमाया, तब जाकर बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मुगलसराय ले जाकर बंधक बनाया, असलहे के दम पर रेप

जानकारी के अनुसार, बीते 15 मार्च को चोलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को पड़ोसी गांव मुर्दी (थाना सिंधौरा) का रहने वाला रविन यादव किसी बहाने से मुगलसराय ले गया।

आरोप है कि आरोपी ने वहां एक कमरे में छात्रा को बंधक बना लिया और असलहे (हथियार) के दम पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

दोस्तों को परोसने की थी साजिश, वीडियो किया वायरल

दुष्कर्म के बाद आरोपी रविन यादव ने छात्रा को धमकाया कि अगर उसने घर जाकर किसी को कुछ बताया, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

लोक-लाज के डर से छात्रा सहमी रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार दरिंदगी की। आरोप यह भी है कि आरोपी का इरादा किशोरी को अपने दोस्तों को भी परोसने का था, लेकिन छात्रा के कड़े विरोध के बाद वह उसे गांव के पास छोड़कर भाग गया।

अगले दिन जब छात्रा ने साथ जाने से इनकार किया, तो आरोपी ने वह वीडियो गांव के कुछ लड़कों को दिखा दिया।

पुलिस ने पहले भगाया, मामला गरमाने पर की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने की भनक लगते ही छात्रा ने हिम्मत जुटाई और अपने भाई व परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

परिजन जब न्याय की गुहार लेकर चोलापुर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए कथित तौर पर उन्हें वहां से भगा दिया।

जब मामला गरमाने लगा, तब चोलापुर पुलिस हरकत में आई और बुधवार को आरोपी रविन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

कोरबा : कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़

कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ / धमतरी: अंतिम संस्कार से पहले पति की ‘घर वापसी

धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…

5 hours ago

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर पुलिस से अभद्रता मामले में 45 पर FIR

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…

5 hours ago

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र, NSM की ऐतिहासिक उड़ान

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…

5 hours ago

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…

6 hours ago

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात, बनेगा ‘सिल्क क्लस्टर’

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…

6 hours ago