Breaking News

उत्तर प्रदेश : 43 एडिशनल एसपी व 13 डिप्टी एसपी के तबादले

“उत्तर प्रदेश में बुधवार को 43 एडिशनल एसपी व 13 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए हैं। इसके तहत हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बने करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है”

लखनऊ 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को 56 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बने करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। संभल में तैनात अनुज कुमार चौधरी को एएसपी रैंक में प्रोन्नत होने के बाद फिरोजाबाद भेजा गया है।

गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा अनुराग सिंह को रामपुर भेजा गया है। डीजीपी मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल में तैनात संतोष कुमार द्वितीय को भी प्रोन्नत होने के बाद गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा बनाया गया है।

आदेश के मुताबिक झांसी के एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को अमेठी, डीजीपी मुख्यालय की स्थापना शाखा में तैनात रंजन सिंह को डीजीपी मुख्यालय में एएसपी क्राइम, बरेली में एएसपी एलआईयू गोपी नाथ सोनी को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, एलआईयू अयोध्या में तैनात राम अर्ज को पीटीएस जालौन, सीआईडी मुख्यालय में तैनात विशाल यादव को लॉजिस्टिक मुख्यालय, नोएडा कमिश्नरेट में तैनात मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर में नक्सल ऑपरेशन, मुरादाबाद स्थित 9वीं वाहिनी पीएसी में तैनात बंशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात कुलदीप सिंह प्रथम को संभल में एएसपी उत्तरी, अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी में तैनात राजकुमार द्वितीय को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, खीरी में एएसपी पश्चिमी प्रकाश कुमार को बिजनौर में एएसपी ग्रामीण, प्रयागराज पीएसी में तैनात अनित कुमार को 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, सीआईडी गोरखपुर की सेक्टर ऑफिसर रचना मिश्रा को पीटीएस गोरखपुर, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात सुशील कुमार गंगा प्रसाद को कासगंज, संभल में एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय आयुध भंडार, मेरठ में एएसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय, आगरा कमिश्नरेट में एएसपी ट्रैफिक अमिता सिंह को यूपी 112 मुख्यालय, साइबर क्राइम मुख्यालय में तैनात श्वेताभ पांडेय को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पंकज कुमार सिंह को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, कासगंज में तैनात राजेश कुमार भारतीय को पीटीसी सीतापुर, भर्ती बोर्ड में तैनात मोनिका चड्ढा को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, यूपीपीसीएल में तैनात अंकिता सिंंह को भर्ती बोर्ड, सोनभद्र पीएसी में तैनात विजय आनंद को प्रयागराज कमिश्नरेट और प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त जंग बहादुर यादव को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है।

सोनभद्र स्थित 48वीं वाहिनी पीएसी में तैनात विजय प्रताप यादव-प्रथम को वहीं उपसेनानायक बना दिया गया है। एससीआरबी में तैनात शीतांशु कुमार को पीएसी मुख्यालय, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध अभिषेक यादव को अयोध्या में 8वीं वाहिनी एसएसएफ, एटा में तैनात अमित कुमार राय को खीरी में एएसपी पश्चिमी, आगरा कमिश्नरेट में तैनात आनंद कुमार पांडेय को देवरिया में एएसपी उत्तरी बनाकर भेजा गया है। एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को एएसपी बना दिया गया है। कानपुर स्थित केंद्रीय वस्त्र भंडार में तैनात प्रभात कुमार द्वितीय को सीआईडी मुख्यालय भेजा गया है।

श्यामकांत को बलिया की जगह बस्ती और बृजनंदन राय को बलरामपुर की जगह प्रतापगढ़ में एएसपी बनाकर भेजा गया है। एसटीएफ में तैनात संजीव कुमार दीक्षित को एएसपी बना दिया गया है।

फतेहपुर में तैनात कृष्ण गोपाल सिंह को बिजनौर में एएसपी सिटी बनाया गया है। सीतापुर में तैनात दिनेश कुमार शुक्ला को बलिया में एएसपी उत्तरी बनाया गया है। कासगंज में तैनात संतोष कुमार तृतीय को नोएडा में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

पीटीसी सीतापुर में तैनात राजकुमार पांडेय को गोरखपुर में एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। रेलवे झांसी में तैनात सोहराब आलम को केंद्रीय वस्त्र भंडार भेजा गया है। एलआईयू मेरठ में तैनात प्रीति सिंह को झांसी में एएसपी सिटी बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात बाबा साहब वीर कुमार को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा 13 डिप्टी एसपी का भी तबादला किया गया है। गोरखपुर पीटीएस में तैनात प्रिता को आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है। इसी तरह पंकज लवानिया को प्रयागराज कमिश्नरेट से मेरठ और वरुण कुमार को मुरादाबाद भेजा गया है। शैलेंद्र सिंह को एलआईयू अयोध्या से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है।

कुंभ मेला में तैनात रामकृष्ण चतुर्वेदी को सुल्तानपुर, आभा सिंह को देवरिया से गोरखपुर, अब्दुल सलाम खान को सुल्तानपुर से प्रयागराज कमिश्नरेट, प्रशांत सिंह को सुल्तानपुर से गोरखपुर, सैयद अरीब अहमद को आगरा कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट, संजय कुमार जायसवाल को मेरठ से चित्रकूट, श्वेता कुमारी को कानपुर कमिश्नरेट से गाजियाबाद, अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद से अयोध्या और हेमंत कुमार को आगरा कमिश्नरेट से शामली भेजा गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

18 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

18 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago