Breaking News

उत्तर प्रदेश : सपा नेता आजम खां को आज मिल सकती है जेल से रिहाई

“सीतापुर की जेल में आजम खां 23 माह से बंद हैं। इस दौरान वह कभी भी रामपुर की कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस दौरान वह कभी भी रामपुर कोर्ट में नहीं पहुंचे। उन पर 104 मामले दर्ज थे, जिनमें 12 में फैसला सुनाया जा चुका है। इनमें पांच में सजा और सात में बरी कर दिया गया है”

सीतापुर 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में 59 मामले सेशन कोर्ट, जबकि 19 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं।भाजपा सरकार में सपा नेता आजम खां पर 104 मामले दर्ज हुए थे। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां 18 अक्तूबर 2023 को जेल गए थे।

उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम भी गए थे। आठ माह बाद पत्नी तजीन फात्मा और 17 माह बाद बेटा अब्दुल्ला आजम जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे। पिछले दिनों सपा नेता आजम खां को 23 माह बाद हाईकोर्ट से राहत मिली है।

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर पुलिस ने रिकॉर्ड रूम से जुड़े शत्रु संपत्ति के मामले में पुलिस ने तीन धाराओं को बढ़ा दिया, जिसका कोर्ट ने संज्ञान ले लिया था और 20 अक्तूबर को मामले में सुनवाई की थी।

इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि जो धाराएं बढ़ाई गईं हैं, उनके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। इसलिए इन धाराओं में वारंट न बनाए जाएं। इसके बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सपा नेता आजम खां को एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया है।

सपा नेता के मामलों की पैरवी करने वाले वकील फरहान खां का कहना है कि सपा नेता की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। अब सपा नेता मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं।

उनकी रिहाई से पहले 72 मामलों में रिहाई के परवाने जारी कर दिए गए हैं। उनको लेने के लिए अब्दुल्ला आजम समेत सपा के कई नेता सीतापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

आजम खां की रिहाई से पहले पुलिस मुस्तैद, एलआईयू सक्रिय

सपा नेता आजम खां की रिहाई की खबर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रामपुर पहुंचने के दौरान पुलिस के भी कड़े बन्दोबस्त रहेंगे। एलआईयू देर रात तक आजम खां के घर और उनके करीबियों में नजर बनाए रहीं। एसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को चौकस रहने को कहा गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago