उत्तर प्रदेश : बारिश से कई जिलों में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, अलर्ट जारी

“उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश को देखते हुए कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी की है”

लखनऊ 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में सोमवार से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला मंगलवार तक जारी रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसूनी बारिश का विस्तार पश्चिमी तराई इलाकों के साथ साथ दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर आदि में भी दिखाई देगा।माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दक्षिणी और पश्चिमी यूपी के 22 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में अच्छी बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते दो दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है।
 
यही वजह है कि प्रदेश में 2 सितंबर को भी कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। 3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

इन जिलों में घोषित हुआ अवकाश

मौसम को देखते हुए कई जिलों में दो सितंबर का अवकाश घोषित कर दिया गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी किया है।
 
इस अलर्ट को देखते हुए मेरठ, बरेली,  बिजनौर, मुरादाबाद, रायबरेली और अलीगढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश बारिश और शहर में हुए जलभराव की वजह से किया गया है। 

यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.