“उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा”
लखनऊ 22 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा। सभी जिला /तहसील/ब्लाक मुख्यायलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
वहीं, कांग्रेस पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। इस चुनाव के जरिए वह 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। यही वजह है कि संगठन सृजन में एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। हर कार्यकर्ता को एकता का पाठ पढाया जा रहा है।
बूथ को सक्रिय करके पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की जा रही है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भी संगठन सृजन को 2027 फतह का मूल मंत्र बताया गया।
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…