Breaking News

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आज वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर में

“सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे आजमगढ़ और जौनपुर में भी जाएंगे। तीनों जिले में कई मुद्दों को लेकर वे समीक्षा बैठक करेंगे” 

वाराणसी 11 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार यानी आज वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आएंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर तीनों जिलों का पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। वह यहां सर्किट हाउस में प्रशासनिक अफसरों के साथ एसआईआर की समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके अलावा कज्जाकपुरा फ्लाईओवर और रोपवे की समीक्षा करेंगे। साथ ही दालमंडी की प्रगति रिपोर्ट भी देखेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। 

उधर, आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:55 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में करेंगे। 

जौनपुर में मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे हेलिकॉप्टर से भकुरा गांव पहुंचेंगे। यहां से कार से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के समसपुर पनियरिया गांव स्थित घर जाएंगे। वहां पर गिरीश चंद्र के पिता सवधू यादव (92) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

7 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

7 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

7 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

8 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

8 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

8 hours ago