उत्तर प्रदेश : 45 हजार होमगार्ड की भर्ती का रास्ता साफ, शासन ने दी मंजूरी

“उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती मामले में शासन ने शासनादेश जारी करने के साथ गाइडलाइन तय कर दी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्ती करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है”

लखनऊ 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिलों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर होमगार्ड मुख्यालय के जरिये बोर्ड भेजा जाएगा, जिसके बाद बोर्ड एनरोलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा। जिसके बाद लिखित परीक्षा होगी। शासन ने भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की है।

प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद जिलावार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। तत्पश्चात शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। इससे पहले जिलों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव में पुरुष और महिला की रिक्तियों की अलग-अलग संख्या स्पष्ट रूप से भेजी जाएगी।

साथ ही, आरक्षण के प्रावधानों का पालन करते हुए रिक्तियों की संख्या तय कर कमांडेंट जनरल को सूचना देनी होगी। डीजी होमगार्ड द्वारा जिलों से रिक्त पदों की सूचना मिलने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा।

आदेश के मुताबिक शारीरिक व मानसिक दोष तथा दिव्यांग व्यक्ति एनरोलमेंट के पात्र नहीं होंगे। एनरोलमेंट के लिए आवश्यक होगा कि अभ्यर्थी उस जिले का मूल निवासी हो, जिसकी रिक्ति के सापेक्ष आवेदन किया गया है।

सार्वजनिक, शासकीय, अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। संघ सरकार या राज्य सरकार द्वारा या किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा या सरकार के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी निगम या निकाय द्वारा पदच्युत व्यक्ति भी पात्र नहीं होगा।

किसी न्यायालय में आपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने और एक से अधिक पति या पत्नी जीवित होने की दशा में भी एनरोलमेंट नहीं किया जा सकेगा।

गाइडलाइन के अहम बिंदु

  • हाईस्कूल या समकक्ष अर्हता होना अनिवार्य
  • एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को एक से तीन अंक दिए जाएंगे
  • आपदा मित्र प्रमाण पत्र वालों को तीन अंक अतिरिक्त मिलेंगे
  • चार पहिया वाहन का लाइसेंस होने पर एक अंक अलग से मिलेगा
  • ऑनलाइन एनरोलमेंट के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण भर्ती बोर्ड करेगा
  • दो घंटे की अवधि वाली 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी
  • परीक्षा का पाठ्यक्रम और प्रक्रिया भर्ती बोर्ड द्वारा तय की जाएगी
  • लिखित परीक्षा और अतिरिक्त अंक जोड़ने के बाद जिलावार मेरिट सूची बनेगी
  • होमगार्ड एनरोलमेंट के लिए कोई प्रतीक्षा सूची नहीं तैयार की जाएगी
Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

4 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

4 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

7 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

8 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

9 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

10 hours ago