उत्तर प्रदेश उपचुनाव: सपा के ‘साइकिल’ से सभी 9 सीटों पर लड़ा जाएगा चुनाव

“यूपी उपचुनाव को लेकर इंडी गठबंधन ने बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के मुताबिक, सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल से ही चुनाव लड़ा जाएगा” 

लखनऊ 24 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है। अखिलेश ने कहा, ‘संविधान और पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। बात सीट की नहीं जीत की है।’ 

अखिलेश ने और क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा, ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। 

अखिलेश ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है।

इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है।’ 

अखिलेश ने कहा, ‘ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है: एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।’

कब हैं उपचुनाव?

बता दें कि यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। शायद यही वजह है कि इंडी गठबंधन इस बात पर मान गया कि सपा के चुनाव चिन्ह से ही चुनाव लड़ा जाए।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago