बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: भाजपा ने चार स्नातक व शिक्षक सीटों पर उतारे प्रत्याशी; जदयू को 4 सीटें देकर अन्य सहयोगियों को रखा बाहर।
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने जारी की 4 प्रत्याशियों की सूची, JDU के अलावा किसी भी सहयोगी दल को नहीं दी सीट; जानें किसे कहां से मिला टिकट”
पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार दोपहर चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
इस घोषणा के साथ ही एनडीए (NDA) के भीतर सीटों के बंटवारे की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो गई है।
खास बात यह रही कि भाजपा ने इन 8 सीटों में से चार सीटें जनता दल यूनाइटेड (JDU) को दी हैं, जबकि शेष चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी जैसे अन्य किसी भी सहयोगी दल को इस कोटे में एक भी सीट नहीं मिली है।
राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से भाजपा और जदयू की सूचियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
इस चुनाव में एनडीए ने अपने पुराने और बड़े सहयोगी जदयू के साथ 50-50 का फॉर्मूला अपनाया है। 8 सीटों में से 4 पर जदयू के प्रत्याशी मैदान में होंगे, जबकि 4 सीटों पर भाजपा ने अपने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है।
पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव की उम्मीदवारी को संगठन और मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा और जदयू ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दे दिए हैं।
FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…
एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…
सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…
जौनपुर: 50% अनुदान पर मिले 'पावर टिलर' ने बदली किसान की तकदीर, कम लागत और…
यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP ने जारी की 6 और प्रत्याशियों की सूची, सभी 11…
वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…