दिल्ली में बवाल: DMRC ने 16 मेट्रो स्टेशन किए बंद, CRPF तैनात
दिल्ली में हाई अलर्ट: ‘संसद मार्च’ के बवाल के बाद 16 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर CRPF तैनात”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा और हंगामा अभी भी जारी है। सोमवार को ‘संसद मार्च’ के नाम पर हुए जबरदस्त बवाल के बाद, मंगलवार रात को भी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में उपद्रवियों ने भारी हंगामा किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और दिल्ली पुलिस कड़े एक्शन के मूड में आ गई है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को आपातकालीन रूप से बंद करने का बड़ा फैसला लिया है।
इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं मिलेगी एंट्री
DMRC की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर लुटियंस दिल्ली और आसपास के 16 स्टेशनों को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
(नोट: राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर केवल इंटरचेंज फैसिलिटी जारी रहेगी, बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।) बंद रहने वाले स्टेशनों की सूची:
-
लोक कल्याण मार्ग
-
राजीव चौक
-
पटेल चौक
-
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
-
बाराखंभा रोड
-
सुप्रीम कोर्ट
-
सेवा तीर्थ
-
जनपथ
-
मंडी हाउस
-
केन्द्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
-
आईटीओ (ITO)
-
दिल्ली गेट
-
इंद्रप्रस्थ
-
खान मार्केट
-
जोर बाग
-
शिवाजी स्टेडियम
CRPF और दिल्ली पुलिस ने संभाला मोर्चा
सोमवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों के जमा होने से फैली अफरा-तफरी के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं।
-
मेट्रो स्टेशनों के अंदर और बाहर CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया है।
-
संसद जाने वाले सभी मार्गों पर भी CRPF का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।
-
जंतर-मंतर के आसपास के चार मुख्य मेट्रो स्टेशनों (राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और बाराखंभा रोड) पर दिल्ली पुलिस की खास तैनाती की गई है।
मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस हर एक व्यक्ति की कड़ी मॉनिटरिंग कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारी संख्या में उपद्रवी या प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर कूच न कर सकें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











