Uttar Pradesh

UP : गाजीपुर में पलटी टूरिस्ट बस, महाराष्ट्र की 2 महिलाओं की मौत, 35 घायल

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: काठमांडू से लौट रही टूरिस्ट बस पलटी, महाराष्ट्र की 2 महिलाओं की मौत, 35 घायल “

गाजीपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

बोलेरो को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह बस महाराष्ट्र के पर्यटकों को लेकर नेपाल (काठमांडू) से वापस लौट रही थी। वापसी के दौरान नंदगंज क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने फोरलेन पर अचानक सामने आई एक बोलेरो गाड़ी को बचाने के प्रयास में बस चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया।

तेज रफ्तार बस सीधे डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं महाराष्ट्र की रहने वाली थीं। इनकी पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष, निवासी पूना) और सरस्वती देवी (70 वर्ष, निवासी बुलढाना) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया है। वहीं, सभी 35 घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन इलाज चल रहा है।

चित्रकूट-काठमांडू के दर्शन कर लौट रहे थे 96 श्रद्धालु

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

एएसपी सिटी ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव समेत विभिन्न गांवों के करीब 95 से 96 लोग दो बसों में सवार होकर तीर्थयात्रा पर निकले थे।

ये सभी यात्री पहले चित्रकूट में दर्शन करने के बाद वाराणसी पहुंचे और वहां से तीन दिन पूर्व नेपाल के काठमांडू गए थे।

बृहस्पतिवार को दर्शन कर वापस लौटते समय गाजीपुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

7 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

13 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

13 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

13 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago