udget 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू; आम आदमी, रोजगार और AI पर सबसे बड़ा फोकस; देखिये सीधा प्रसारण

लगातार 9वां बजट पेश कर वित्त मंत्री ने रचा इतिहास। अमेरिकी टैरिफ वार के बीच ‘मैजेंटा साड़ी’ में संसद पहुंचीं सीतारमण। भाषण में रोजगार और AI पर बड़े ऐलान की उम्मीद।

[नई दिल्ली] — The Politics Again बजट डेस्क: (समय: 11:20 AM)

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का ऐतिहासिक आम बजट पेश करना शुरू कर दिया है। यह उनका लगातार 9वां बजट है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

🔴 भाषण के शुरुआती बड़े संकेत (Key Highlights):

  1. फोकस एरिया (The Big Three): वित्त मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में ही साफ कर दिया है कि सरकार का पूरा जोर ‘आम नागरिक’ (Common Man), ‘रोजगार सृजन’ (Employment) और ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) पर है। सरकार तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के जरिए विकास की गति को तेज करना चाहती है।

  2. अमेरिकी टैरिफ का जवाब: माना जा रहा है कि यह बजट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्कों और वैश्विक व्यापारिक टकरावों से भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए एक ‘ढाल’ का काम करेगा।

  3. मार्केट क्रैश (Gold/Silver): बजट भाषण शुरू होने से ठीक पहले वायदा बाजार में बड़ा उलटफेर हुआ है। सोने और चांदी की कीमतों में 9% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है और ये अपने ‘लोअर सर्किट’ पर पहुंच गए हैं। हालांकि, शेयर बाजार (Sensex/Nifty) में हलचल सामान्य है।

  4. बजट का ‘लुक’: वित्त मंत्री आज ‘मैजेंटा’ (Gehri Gulabi) रंग की रेशमी साड़ी में नजर आईं। उनके हाथ में लाल रंग के ‘पाउच’ में डिजिटल बजट (टैबलेट) था, जो परंपरा और आधुनिकता के मेल को दर्शाता है।

राष्ट्रपति से मिली मंजूरी: इससे पहले, वित्त मंत्री ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.