Himachal BJP Meet: सत्ता में आते ही हिमाचल में लागू होगा UCC, अनुराग ठाकुर का बड़ा ऐलान
हिमाचल में BJP की हुंकार: ‘सरकार बनते ही लागू करेंगे UCC’, अनुराग ठाकुर ने दी सीएम सुक्खू को खुली चुनौती “
मंडी/शिमला: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में सत्ता वापसी की राह तलाश रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक मोर्चा खोल दिया है।
मंडी में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने कई बड़े और ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (UCC – समान नागरिक संहिता) लागू कर दिया जाएगा।
साथ ही, केंद्र सरकार के ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation, One Election) के प्रस्ताव को भी राज्य से पूरा समर्थन दिया जाएगा।
युवाओं को रोजगार और मोदी सरकार की नीतियों की सराहना
मीडिया को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना और प्रदेश के विकास को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के विकास का हमेशा खास ख्याल रखा है।
इस बैठक के दूसरे दिन की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने की, जिसमें प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
अनुराग ठाकुर की सीएम सुक्खू को ‘खुली चुनौती’
असम विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार पलटवार किया।
असम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने सीएम सुक्खू द्वारा भाजपा पर धर्म और जाति के नाम पर बांटने के आरोपों पर अनुराग ने उन्हें खुली चुनौती दी।
ठाकुर ने कहा, “अगर मुख्यमंत्री सुक्खू की बातों में जरा भी सच्चाई है, तो वो देश के सामने इसका एक भी आंकड़ा प्रस्तुत करके दिखाएं।”
अनुराग ने दावा किया कि असम में कांग्रेस को फिर से करारी हार मिलने वाली है और वहां भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘राजनीतिक प्रस्ताव’ पारित
मंडी की इस अहम बैठक में हिमाचल की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक कड़ा राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने बताया कि कार्यसमिति ने यह संकल्प लिया है कि राज्य सरकार के हर भ्रष्टाचार, घोटाले और जनविरोधी फैसलों का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा।
उन्होंने ऐलान किया कि हिमाचल को इस ‘भ्रष्ट और विफल’ सरकार से मुक्त कराने के लिए भाजपा एक व्यापक जन आंदोलन खड़ा करेगी, जो प्रदेश के भविष्य को बचाने की निर्णायक लड़ाई होगी।
महिला आरक्षण बिल 2026: 33% कोटे की तैयारी के बीच जानिए लोकसभा और विधानसभाओं में…
गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: कनावनी की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, सिलेंडरों के धमाकों से…
लोकसभा में PM मोदी की हुंकार: "महिला आरक्षण का विरोध करने वाले चुनाव हारेंगे, विपक्ष…
परिसीमन पर भड़का दक्षिण: CM स्टालिन ने जलाई बिल की कॉपी, फहराया काला झंडा; बोले-…
महिला आरक्षण और परिसीमन पर लोकसभा में महासंग्राम: बिल पेश करने के पक्ष में 251…
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की सीटें 850 करने की तैयारी, सरकार ने दूर की दक्षिण…