मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मॉनसून सत्र में यूसीसी (UCC) बिल लाने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि एक देश में अलग-अलग कानून नहीं चलेंगे और तीन तलाक देने वालों को सीधा जेल भेजा जाएगा।
MP में लागू होगा UCC: CM मोहन यादव की चेतावनी- ‘3 तलाक कहा तो सीधे जेल’, राम 1 तो रहीम 4 शादी क्यों करे?
भोपाल/कटनी: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस सत्र में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) बिल पेश करने जा रही है।
इस बिल को पटल पर रखने से ठीक पहले सीएम मोहन यादव ने एक बेहद कड़ा और बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अब अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कानून नहीं चलेंगे और तीन तलाक कहने वालों को सीधा जेल भेजा जाएगा।
कटनी में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, “हम सब भारत मां के लाल हैं, तो भेदभाव का सवाल ही कहां उठता है?”
उन्होंने बहुविवाह प्रथा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा, “तलाक का जमाना अब गया। अब केवल एक ही शादी करने का अधिकार है।
अगर कोई ‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहेगा तो उसे उठाकर सीधे जेल में बंद कर दिया जाएगा।”
सीएम ने आगे कहा, “जब देश में ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ की बात होती है तो हिंदू का कानून अलग और मुसलमान का कानून अलग क्यों होना चाहिए?
अगर रामचंद्र नाम का व्यक्ति एक शादी करता है, तो रहीम नाम के शख्स से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जाती है। वह 2, 3 या 4 शादियां क्यों करेगा? हमारी मुस्लिम बहनें भी हमारी बहनें हैं।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।
इस समिति ने प्रदेश भर में सभी धर्मों, वर्गों और राजनीतिक दलों के लोगों से संवाद कर यूसीसी पर 10 लाख से अधिक सुझाव एकत्र किए हैं।
सीएम ने जोर देकर कहा कि फिलहाल विवाह और उत्तराधिकार जैसे मामलों में हिंदुओं और मुस्लिमों के कानून अलग-अलग हैं, जिसे अब एक समान किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल हमेशा ऐसे विषयों को ‘हिंदू-मुसलमान’ के चश्मे से देखता है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने यूसीसी पर हमेशा की तरह अपना दोहरा रवैया अख्तियार किया है। अपने वोट बैंक की चिंता के कारण कांग्रेस यूसीसी समिति की बैठकों से गायब रही और अपना मत तक नहीं रखा।”
सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस यूसीसी हो या धार की भोजशाला का मुद्दा, दोनों से मुंह चुराती है।
सीएम यादव ने सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन धार की भोजशाला के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्यायालय के हर फैसले का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगा, उसे ‘सिर-आंखों पर लेते हुए’ सरकार उसके पालन के लिए आगे बढ़ेगी।
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…
SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…
जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…