थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, सुरक्षित उतरी फ्लाइट।
बड़ा हादसा टला: फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को हुआ भयंकर टर्बुलेंस, कुछ यात्री और क्रू मेंबर घायल”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
थाईलैंड के खूबसूरत शहर फुकेत से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI2379 को हवा में गंभीर टर्बुलेंस (हवा के भारी झटकों) का सामना करना पड़ा।
हालांकि, पायलटों की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है,
लेकिन विमान के झटकों की वजह से कुछ यात्रियों और चालक दल (Crew) के सदस्यों को मामूली चोटें जरूर आईं हैं।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान ने दिल्ली में पूरी तरह सुरक्षित लैंडिंग की।
लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि,
“एहतियात के तौर पर जिन यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें तुरंत मेडिकल जांच और उपचार के लिए हवाई अड्डे के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। एअर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल कर्मचारी लगातार उनकी देखभाल और सहायता में जुटे हैं।”
एअर इंडिया ने अपने बयान में दोहराया है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
प्रभावित लोगों को हरसंभव जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही, इस टर्बुलेंस की घटना को लेकर संबंधित विमानन अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी जांच की जा रही है और हर स्तर पर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…
यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…
एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, एथलेटिक्स में सीमा ने 16…
स्लीपर बसों में अग्निकांड: मौत के सफर में तब्दील होतीं रात की यात्राएं और सुरक्षा…
'चक्रवात अर्नब' का तांडव: ओडिशा और आंध्र तटों से टकराया तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त; 22 राज्यों…