Traffic police diverting vehicles and reserving specific lanes for Kanwariyas in Varanasi during the holy month of Sawan for Kashi Vishwanath devotees.
सावन के लिए वाराणसी में लागू हुआ भारी ट्रैफिक डायवर्जन, कांवड़ियों के लिए रिजर्व हुई लेन”
वाराणसी: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पवित्र सावन महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है।
दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस ने शहर में एक व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि शहर में अंतरजनपदीय और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था जारी की गई है।
चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक कांवड़ वाहनों को छोड़कर किसी भी अन्य वाहन का संचालन नहीं होगा।
वाराणसी सीमा के गुड़िया बॉर्डर, रखौना अंडरपास, राजातालाब, मोहनसराय और मुडला तिराहा से चांदपुर तक बाईं लेन पूरे सावन माह में केवल कांवड़ वाहनों के लिए रिजर्व रहेगी।
रविवार और सोमवार की रात 11 बजे खुलने वाली नियमित नो-एंट्री अब नहीं खोली जाएगी।
छूट: सब्जी, फल, दूध और एलपीजी गैस ले जाने वाले आवश्यक वाहनों को इन सभी प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट मिलेगी।
गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज और भदोही की ओर से वाराणसी होकर जाने वाले सभी भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का इस्तेमाल करना होगा।
प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली की ओर से आने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से रखौना ओवरब्रिज और हरहुआ होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी।
गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर की ओर से आने वाली बसें हरहुआ से गिलट बाजार, शिवपुर चुंगी, फुलवरिया और लहरतारा चौराहा होते हुए कैंट बस स्टेशन तक जाएंगी।
प्रयागराज से वाराणसी आने वाले हल्के सवारी वाहन अपनी दाहिनी लेन से कछवां रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास होते हुए अमरा-अखरी से नीचे उतरेंगे।
इसके बाद वे चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, बीएलडब्ल्यू गेट और ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन तक आ-जा सकेंगे।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…