Breaking News

हिमाचल / मंडी : हाड़ाबोई में भूस्खलन से मां-बेटे सहित तीन की मौत

“हाल ही में सुंदरनगर के जंगमबाग में भूस्खलन होने से सात लोगों की अकाल मृत्यु के सदमे से अभी लोग बाहर नहीं निकले थे कि मंगलवार रात को हुई मूसलाधार वर्षा ने मां-बेटे सहित नानी को लील लिया”

सुंदरनगर 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील की ग्राम पंचायत हाड़ाबोई के बरागता गांव में रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से दो कमरों का एक स्लेटपोश कच्चा मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया। इस हादसे में तीन लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए, जिसमें एक आठ माह का मासूम भीष्म सिंह शामिल है।

आठ महीने के बेटे भीष्म के साथ बेटी कमला मायके आई थी। उससे मिलने कमला की ताई तांगु देवी भी आई। तांगु देवी का घर खूब राम के घर से थोड़ी दूर है। शाम को खाने के बाद एक कमरे में कमला अपने बेटे और ताई के साथ सो गई जबकि दूसरे कमरे में खूब राम और उसकी पत्नी दर्शना देवी सो गए।

रात को मूसलाधार बारिश हो रही थी। आशंका के चलते रात दो बजे खूब राम और उसकी पत्नी बेटी-भाभी को जगाने लगे। बेटी ने कहा कि कुछ नहीं होगा और फिर सो गए।

थोड़ी ही देर में ऊपर से मलबा आया और घर को बहाकर ले गया। खूब राम और उसकी पत्नी तो बच गए लेकिन बेटी, नाती और भाभी मलबे में दब गए। उनकी मौत होने पर तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

इस हादसे में जीवित बचे दो बुजुर्गों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार निहरी तहसील की ग्राम पंचायत हाड़ाबोई के बरागता निवासी खूब राम पुत्र धनीराम का दो कमरों का कच्चा स्लेटपोश मकान भारी बारिश से कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया।

हादसे में टांगू देवी (64) पत्नी जय सिंह गांव बरागता तहसील निहरी जिला मंडी, कमला देवी (33) पत्नी देवराज और उसके आठ माह का बेटे भीष्म सिंह की मौत हो गई। हादसे में खूब राम (64) पुत्र धनीराम और उसकी पत्नी दर्शणु देवी (58) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसडीएम अमर नेगी, थाना प्रभारी जगत राम, तहसीलदार किरण चौहान, नायब तहसीलदार टेकचंद चौहान सहित अन्य अधिकारी पैदल चलकर घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की अगवानी की। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

5 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

11 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

11 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

12 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago