Breaking News

मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी : ’14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसे, 34 वाहनों में बम लगाए’,

“मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी में 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा धमकी में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम के संगठन का जिक्र किया गया है”

मुंबई 05 / 09 / 2025 मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। संदेश में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं।

धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी।

‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

21,000 से ज्यादा जवान तैनात करेगी मुंबई पुलिस

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गणेश उत्सव के दसवें और अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

पहली बार पुलिस मार्ग प्रबंधन और यातायात संबंधी अन्य अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। इस तैनाती में 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 उपायुक्त, 61 सहायक आयुक्त, 3,000 अधिकारी और 18,000 पुलिसकर्मी शामिल होंगे।

इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की चार कंपनियां, त्वरित प्रतिक्रिया दल और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) भी तैनात रहेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

10 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

15 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

15 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

15 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

15 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago