जौनपुर की सदर, बदलापुर और शाहगंज तहसीलों में आयोजित वन डे गवर्नेंस शिविर में नागरिकों को प्रमाणपत्र, खतौनी, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं का त्वरित लाभ दिया गया।
जौनपुर में ‘वन डे गवर्नेंस’ अभियान सफल, एक दिन में हजारों लोगों को प्रमाणपत्र और सरकारी सेवाओं का लाभ”
जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : अब्दुल हई राजा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार की जनसेवा पहल ‘वन डे गवर्नेंस’ के तहत जौनपुर जिले की सदर, बदलापुर और शाहगंज तहसीलों में सोमवार को विशेष शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में राजस्व, कृषि, विकास, स्वास्थ्य, नगर निकाय तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों ने आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
इस दौरान आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र जारी करने के साथ विरासत दर्ज कर खतौनी उपलब्ध कराई गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण और राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी प्रदान की गईं।
सदर तहसील के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
प्रशासन की ओर से एक दैवीय आपदा पीड़ित को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इसके अलावा 4 मामलों में अंश त्रुटि का सुधार किया गया तथा 19 किसानों की विरासत दर्ज कर उन्हें खतौनी उपलब्ध कराई गई।
प्रमाणपत्र वितरण के तहत 318 आय प्रमाणपत्र, 235 जाति प्रमाणपत्र और 255 निवास प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विकास विभाग ने 15 जन्म प्रमाणपत्र और 20 मृत्यु प्रमाणपत्र, जबकि नगर पालिका जौनपुर ने 23 जन्म प्रमाणपत्र और 15 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए।
खाद्य एवं रसद विभाग ने 5 नए राशन कार्ड बनाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मधुमेह, रक्तचाप और अन्य आवश्यक जांच की।
तहसील बदलापुर में आयोजित वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम में 11 किसानों की विरासत दर्ज कर खतौनी प्रदान की गई।
यहां 86 आय प्रमाणपत्र, 63 जाति प्रमाणपत्र और 78 निवास प्रमाणपत्र जारी किए गए। साथ ही 5 नाम संशोधन और 6 अंश संशोधन के मामलों का निस्तारण किया गया।
विकास विभाग ने 9 जन्म एवं 3 मृत्यु प्रमाणपत्र, जबकि नगर पंचायत बदलापुर ने 2 जन्म और 2 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए। खाद्य एवं रसद विभाग ने 3 राशन कार्डों में 5 नए यूनिट जोड़ने की कार्रवाई पूरी की।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी बदलापुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील शाहगंज में उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 25 किसानों की विरासत दर्ज कर खतौनी वितरित की गई।
शिविर में 150 आय प्रमाणपत्र, 200 जाति प्रमाणपत्र और 175 निवास प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसके अलावा 3 नाम संशोधन और 2 अंश संशोधन के मामलों का भी निस्तारण किया गया।
विकास विभाग ने 50 जन्म और 30 मृत्यु प्रमाणपत्र, नगर निकाय ने 8 जन्म और 3 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए।
खाद्य एवं रसद विभाग ने 2 नए राशन कार्ड बनाए तथा 10 नए यूनिट जोड़े। स्वास्थ्य विभाग ने 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
जनसेवा को मिला बढ़ावा
प्रशासन का कहना है कि वन डे गवर्नेंस अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर और कम समय में उपलब्ध कराना है।
इससे आम नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा राजस्व, स्वास्थ्य और प्रमाणपत्र संबंधी सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।
मौसम का कहर: अरुणाचल में बाढ़, सिक्किम में भूस्खलन; हिमाचल में 183 मौतें और 972…
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…